दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए एक 08 सदस्यीय ग्रुप नदी के किनारे नहाते हुए तेज लहरों की चपेट में आ गया जिसमें 01 युवक व 01 युवती लापता हो गए जबकि 02 लोगों को राफ्टिंग गाइड द्वारा बाहर निकाल लिया गया जबकि अन्य 04 लोग सुरक्षित किनारे निकल आये थे।मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा राफ्टिंग गाइड द्वारा निकाले गए दोनों लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया जिनकी हालात अब सामान्य है। अन्य लापता 02 लोगों की खोजबीन हेतु खोजबीन हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जारी हैं
डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता
1.नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष.
2.साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश.
घायल लड़की
साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 29 वर्ष।
साथ में आए अन्य व्यक्ति
1.चाहत पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 27 वर्ष।
2. अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर, उम्र 29 वर्ष।
3. श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 17 वर्ष।
4. नमन पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 19 वर्ष।
5.अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
जो सभी सुरक्षित हैं।