बहुद्देशीय शिवर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ ने सुनी जनता की समस्या, कई विभागों को समस्या का त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

जनता की सरकार, जनता के द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत हेलंग के ग्राम सेलंग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित बहुद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जल संस्थान विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आधार सेवा केंद्र, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्व विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग समेत अन्य कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे। बहुद्देशीय शिविर में सड़क, पेयजल, जंगली जानवरों के आतंक के मुद्दे उठे। शिविर में जल संस्थान और पीएमजीएसवाई के उच्च अधिकारियों के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने नाराजगी व्यक्त की और विभागों को निर्देश दिया कि वो जनता की समस्या के प्रति लापरवाह न रहे, एक माह के अंतर्गत जन समस्या का निस्तारण करें। इस अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के चैक भी वितरित किए गए। शिविर में में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि सरकार हर संभव आम जनता के हितों एवं उनके कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर रही है। बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि जनता के द्वार कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत सरकार जन–जन के द्वार तक पहुंच रही है और आम जनता की समस्याओं का समाधान सरलता से कर रही है। बहुद्देशीय शिविर के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ ने जिन विभागों से संबंधित समस्याएं इस शिविर में उठी उनके तत्काल निस्तारण के आदेश संबंधित विभागों को दिए और कहा कि जनता की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का औचित्य तभी है जब इसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिले।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, पूर्व बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी, तहसीलदार ज्योतिर्मठ, ग्राम प्रधान सेलंग रोशना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलंग–पैनी वर्षा बिष्ट, वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथलेश फर्स्वाण, ग्राम प्रधान पैनी विनीता देवी, ग्राम प्रधान थैंग मीरा देवी, ग्राम प्रधान डुंग्रा रीना देवी, महिला मंगलदल अध्यक्ष सेलंग सरिता देवी, युवक मंगलदल अध्यक्ष सेलंग श्रीकांत बिष्ट समेत अनेक महिला समूहों की सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page