पीपलकोटी टीएचडीसी सुरंग हादसे में लापता तीसरे श्रमिक का शव भी हुआ बरामद, इसी के साथ रेस्क्यू अभियान पूर्ण

पीपलकोटी, टीएचडीसी सुरंग हादसे के 6 दिन हो चुके है। इस हादसे में 22 मजदूर सुरंग में मौजूद थे, जिनमें से 12 मजदूरों को हादसे वाले दिन ही रेस्क्यू कर बचा लिया गया था लेकिन 7 मजदूरों की इस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई थी। हादसे में 3 मजदूर इस हादसे में लापता हो गए थे जिनका रेस्क्यू अभियान सुरंग के अंदर युद्धस्तर पर चल रहा था। रेस्क्यू में एक शव सोमवार को बरामद हुआ था बाकी 2 शव आज मंगलवार को रेस्क्यू कर लिए गए है। इस हादसे में कुल 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लापता तीसरे मजदूर का शव मिलने के साथ भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ द्वारा सुरंग के अंदर पिछले 6 दिनों से चल रहे रेस्क्यू अभियान को पूर्ण कर लिया गया है। बीते 13 अगस्त को टीएचडीसी पीपलकोटी परियोजना के टीआरटी टनल में धंसाव होने के कारण ये बड़ा हादसा हो गया था। हादसे के बाद से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चल रहा था और सभी मजदूरों के रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन, राज्य सरकार, परियोजना इकाइयां युद्धतर पर ढूंढखोज का कार्य कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page