पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टीआरटी टनल शाम 7 बजे के करीब मलबा एवं पानी भरने से कई मजदूर फंस गए। जिस समय टनल में भूस्खलन हुआ उस समय टनल में कार्य कर रहे 20 से 25 लोगों कार्य कर रहे थे। सुरंग निर्माण में कार्यदायी कंपनी एचसीसी कंपनी के लोग कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, कई लोगों को चोटें आई है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है। जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा मौके पर वर्तमान में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।