जोशीमठ में सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनिल बलूनी के पक्ष में मांगा समर्थन

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने रोड-शो और जनसभा कर अपने पक्ष में मांगा समर्थन। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। उम्मीद्वार पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में जुटे है। सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में आज भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नगर में रोड-शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड-शो के बाद एक जनसभा को भी अनिल बलूनी, सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सीमांत क्षेत्र जोशीमठ की जनता से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत संकल्प में बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भावुक अंदाज में जोशीमठ की जनता से अपील की कि वो अनिल बलूनी के समर्थन में मतदान करें चूंकि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनपर ज्यादा जिम्मेदारी है भाजपा प्रत्याशी को जिताने की। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने 19 अप्रैल को बढ़-चढ़कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि मतदान के दिन वो उनके लिए मतदान का बटन दबाएंगे तो चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी ,महेंद्र भट्ट, सीएम धामी और वो मिलकर विकास के 10-10 बटन दबाएंगे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रु-बरु कराया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष विजया देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुचिता देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, नगर मंडल अध्यक्ष नीतीश चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, लक्ष्मण फरकिया, राकेश भंडारी, हरीश भंडारी, शुभम रावत, अंशुल भुजवाण समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page