लाटू धाम वाण में चल रही रामकथा का का हुआ समापन, रामकथा पहली महिला कथावाचक

लाटू धाम वाण में चल रही रामकथा के दशम दिवस में उत्तराखंड की प्रथम युवा महिला कथावाचक पूज्या राधिका जोशी “केदारखण्डी” के द्वारा भक्तों को कथा के प्रारंभ में दशरथ जी के स्वर्गलोक गमन की कथा श्रवण कराई गयी। इस दौरान सभी भक्त कथा में भावविभोर हो गये। कथा से पूर्व आज प्रातः काल में वाण ग्रामवासियों द्वारा ज्योतिर्मठ पूज्यपाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज द्वारा धर्मशाला बनाने हेतु भारकोट नामक स्थान में दी गई भूमि का भूमि पूजन संपन्न हुआ, और साथ ही साथ मठ की ओर से 108 दाम्पत्यों का भी पूजन किया गया। यह शुभ कार्य पूज्या राधिका जी, गुरुकुल बदरी नारायण संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक नवीन जोशी, ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानंद, आचार्य महिमानंद उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, विजय सती, ऋषिराज, विवेकानंद, विजेंद्र, संतोष चंदोला, प्रमोद देवराड़ी, रोशन जोशी द्वारा संपन्न करवाया गया। तथा ग्राम सभा की और से समस्त ग्रामवासीयों के प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा भूमिदान का संकल्प लिया गया। आज राम कथा का आयोजन सम्पन्न हुआ इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य कृणा सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह, हीरा सिंह पहाड़ी, युवक मंगल दल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, खिलाफ सिंह बिष्ट, लाटू मन्दिर समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महावीर सिंह बिष्ट
सहित कई भक्त उपस्थित रहे और विधि-विधान से राधिका जोशी के द्वारा कथा का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page