पूर्व प्रधान ग्राम सेलंग और पूर्व कांग्रेस संगठन सचिव उदय सिंह फरस्वाण की आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर, गढ़वाल सांसद प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया

पूर्व कांग्रेस संगठन सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता और लगभग 1 दशक तक ग्राम सेलंग के प्रधान रहे उदय सिंह फरस्वाण की कल 7 अप्रैल को एक आकस्मिक दुर्घटना में मौत हो गयी। अपने ही घर की छत से फिसलने से उनको गंभीर चोट लगी थी, हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सेलंग के साथ ही पूरे जोशीमठ क्षेत्र में शोक की लहर है। वो सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। आज उनकी अंत्येष्टि अलकनंदा और धौली नदी के संगम पर विष्णुप्रयाग घाट में हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही जोशीमठ पहुंचे गणेश गोदियाल ने 2 मिनट का मौन रख कर स्वर्गीय आत्मा शांति प्रदान करने की कामना की। उसके बाद गणेश गोदियाल स्वर्गीय उदय सिंह फरस्वाण के पैतृक गांव सेलंग पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और उनके आकस्मिक निःधन पर दुःख प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page