पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल के जोशीमठ आगमन पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने झोंकी ताकत

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान में अब कम दिन बचे है, प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है जिसमें राज्य की सभी 5 सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होना है।

प्रत्याशी पूरी ताकत प्रचार में झोकते नजर आ रहे है। आज पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस और इंडिया के संयुक्त प्रत्याशी गणेश गोदियाल जोशीमठ पहुंचे जहां उन्होंने रोड-शो और जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और अन्य दलों के कार्यकर्ता भी कांग्रेस में सम्मिलित हुए। जनसभा को संबोधिति करते हुए गढ़वाल लोकसभा से कांग्रेस और इंडिया के संयुक्त प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि वो इस चुनाव में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के लोगों लो ठगने का काम किया है, कहा कि विपक्ष के लोगों को डरा-धमका कर भाजपा में शामिल किया जा रहा है लेकिन वो डरने वाले नहीं है और डट कर सामना करने वाले है। उन्होंने आगे कहा कि वो इस चुनाव में जनता और खासकर मातृशक्ति के जन समर्थन के आगे नतमस्तक है और उनको इस चुनाव में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के लोग सम्मिलित है जिस कारण आज इस मामले में दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है और भाजपा की सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है। प्रत्याशी के बाहर-अंदर के प्रश्न जबाब में गोदियाल ने कहा कि कुछ वर्ष वो राज्य से बाहर जरूर रहे लेकिन 1998 से वो लगातार क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहे है और उनको इस बार मौका मिला तो वो संसद तक पहाड़ की आवाज को बुलंद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

जनसभा में इंडिया गठबंधन के कामरेड अतुल सती और कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी सरकार के खिलाफ अलग-अलग पार्टियों की समान विचारधारा वाले दल इस बार इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव में है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। जिसके लिए केंद्र की तानाशाह सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का ये सही समय है। कहा कि जोशीमठ आपदा में भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावितों के हित में आवाज उठाने वालों का पुतला फूक रहे थे लेकिन आपदा प्रभावितों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में नाकाम साबित हुए है जोशीमठ आपदा प्रभावित आज भी अपने हक और सुरक्षित जोशीमठ की मांग को लेकर चिंताग्रस्त है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र राणा, राकेश रंजन भिलंगवाल, देवेश्वरी शाह, माधुयी सती, आरती उनियाल समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page