बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी और भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी-विनोद सुयाल

बदरीनाथ विधानसभा में जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी अभियान को और तेज गति दे रही है। इस समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल बदरीनाथ विधानसभा में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डेरा डाले हुए है और डोर-टू-डोर कैम्पैन कर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। विनोद सुयाल ने जोशीमठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। कहा कि राजेंद्र भंडारी का संकल्प इस पूरे बदरीनाथ विधानसभा की सेवा करना है और राज्यसभा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा के विकास के लिए विधायक रहते हुए कई कार्य इस क्षेत्र में किए हैं।
विनोद सुयाल ने आगे कहा, आपदा के दौरान जोशीमठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं जोशीमठ में कैंप किया किया था। उनके द्वारा आपदा काल के दौरान हर शिविर और अस्पताल में जाकर लोगों से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा जोशीमठ नरसिंह देवता, आदि गुरु शंकराचार्य की भूमि है। ये पौराणिक और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमि है। जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहे, इसके लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी जोशीमठ पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से हमें 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण नवनिर्माण, विकास कार्यों के लिए मिली है। जोशीमठ भूस्खलन और भू-धंसाव से प्रभावित हुआ था और केन्द्र सरकार ने राज्य को सभी आवश्यक तकनीकी और अन्य जरूरी सहायता प्रदान की है। जोशीमठ के लिए जिस कार्य की जरूरत होगी, वो कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने कहा श्री राजेंद्र भंडारी के विधायक चुने जाने के बाद डबल इंजन की सरकार में इस क्षेत्र की पैरवी करना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान बदरी विशाल के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। माणा तक सड़क का कार्य जारी है। उन्होंने कहा एक समय जोशीमठ से ऋषिकेश पहुंचने में पूरा दिन लग जाता था। लेकिन आज कुछ ही घंटे में यह दूरी तय कर ली जाती है। आज हर घर नल से जल पहुंच रहा है। पहले जंगलों से लकड़ी लाकर घर में खाना बनाया जाता था। लेकिन आज उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इनके साथ ही केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को उन्होंने गिनाया और कहा कि विकास के बलबूते ही वो इस चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आस्वस्थ है।
प्रेस वार्ता में कर्णप्रयाग विधानसभा विधायक अनिल नौटियाल, बदरीनाथ उपचुनाव में विधानसभा संयोजक भगवती नंबूरी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि प्रसाद सती, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भण्डारी, देवाल विकासखंड प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानू, वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मिश्रा, जोशीमठ भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश चौहान, भाजपा जिला मंत्री नितिन व्यास व लक्ष्मण फरकिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश डिमरी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम रावत, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा अखिलेश भुजवाण, मंडल महामंत्री प्रदीप नौटियाल, अंशुल भुजवाण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम थपलियाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शौर्या पंवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के बसंतु लाल समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page