सगर गांव की माता चंडिका ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर परंपरा अनुसार द्यो भेंटी की। दशोली प्रखंड सगर गांव में चंडिका अर्धवार्षिक देवरा यात्रा भ्रमण पर है। देवरा यात्रा कई गांवों में द्यो भेंट करेगी।
12 अक्टूबर से देवरा यात्रा भ्रमण पर है, हालांकि देवरा यात्रा का अनुष्ठान गांव में ही 3 अक्टूबर से शुरू हो गया था। देवरा यात्रा भ्रमण के दौरान पंच प्रयाग, पंच बदरी और पंच केदारों के दर्शन करेगी।
इससे पूर्व माता चंडिका ने रुद्रनाथ, तुंगनाथ और आज भगवान नारायण के दर्शनों को पहुंची। माता चंडिका अब अगले पूरे छः माह तक गांव-गांव में ध्याणियों की पूजा लेंगी।