एनटीपीसी परियोजना प्रभावित ग्राम सेलंग के प्रतिनिधियों को बृहस्पतिवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी चमोली से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने मांग की कि एनटीपीसी द्वारा प्रभावित 8 ग्राम पंचायतों को चारापत्ती मुवावजा भुगतान के ऐवज में चारापत्ती विकास के लिए विशेष पैकेज के तहत 5 करोड़ 20 लाख को धनराशि घोषित की है जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को उनके प्रभावित प्रतिशत के आधार पर धनराशि मिलनी है।
पूर्व में एनटीपीसी द्वारा प्रशासन के सम्मुख प्रस्ताव रखा था कि ब्लॉक (विकास विभाग) के माध्यम से चारापत्ती विकास की धनराशि 08 परियोंजना प्रभावित गांवों में खर्च करने का था लेकिन गांवों के मध्य इस प्रस्ताव को लेकर असमंजस था जिसको लेकर ग्राम पंचायत सेलंग के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर चारापत्ती विकास की धनराशि सीधे ग्राम पंचायत के माध्यम से खर्च किए जाने की बात कही जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार करते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि चारापत्ती विकास की धनराशि ग्राम पंचायत के माध्यम से की जाय। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सेलंग एनटीपीसी परियोजना से सबसे अधिक प्रभावित है और उसको स्वीकृत धनराशि 5 करोड़ 20 लाख में अधिक हिस्सा दिया जाय इस पर भी बात की। एनटीपीसी द्वारा ग्राम सेलंग के बेरोजगारों को रोजगार देने को लेकर भी बात की गई।
जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, भरत सिंह कुंवर, अनुज बिष्ट, मनीष नेगी समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।