शुक्रवार 29 मार्च को थराली पहुचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सड़कों पर बने गढ्ढो से होकर जनता के बीच जाएंगे सीएम, थराली में सड़को के हाल इन दिन बदहाल है। क्या सड़कों की बदहाली को देखकर क्या कहेंगे सीएम साहब यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है? सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गड्ढा मुक्त सड़कों की बात करते है। अब ऐसी सड़क से गुजरेंगे प्रदेश के मुखिया तो क्या कहेंगे ये देखने वाली बात होगी।थराली-देवाल-वाण सड़क लोक निर्माण विभाग के पास है। इन सड़कों पर बने गढ्ढो से होकर धामी जनता के बीच जाएंगे और अपने विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे लेकिन इन गढ्ढो को देखकर सीएम साहब क्या बोलेंगे यह देखने वाली बात होगी।
आखिरकार लोक निर्माण विभाग इन सड़कों पर बने गढ्ढो की मरम्मत क्यों नहीं कर पा रहा है।विभाग के द्वारा लाखों रुपये खर्च कर हर साल पैच वर्क का काम किया जाता है। उसके बावजूद भी सड़कों की स्थिति बद्द से बद्दतर हो चुकी है। विकास कार्य किस प्रकार धरातल पर किये जा रहे है। उसको देखकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा ये भी एक बड़ा सवाल है ।
थराली में सूबे के मुख्यमंत्री का 29 मार्च का दौरा है। प्रशासन हेलीपैड की तैयारियों में पर लगा हुआ है और कार्यक्रम स्थल को तैयार किया जा रहा है। अब ऐसे में अपने आप में एक बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री देहरादून से हेली से कुलसारी पहुंचेंगे जिसके बाद बाय रोड कार से थराली जाएंगे। थराली-देवाल सड़क मार्ग पर सड़कों में बने गढ्ढो से होकर सीएम साहब रोड शो करेंगे उसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।