दुःखद खबर-जम्बू कश्मीर में तैनात चमोली का लाल शहीद, घर का इकलौता बेटा था

उत्तराखंड जनपद चमोली-नारायणबगड, ग्राम -चिरखून के निवासी, 20 गढ़वाल राइफल में तैनात कीरत सिंह जी जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जो सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए। कीरत सिंह नारायणबगड़ के चिरखून गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के सेना अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद कीरत सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हो गया है। जवान कीरत सिंह रावत की नवंबर में सगाई हुई थी। अब घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी, इस बीच ये घटना हो गई। घर के एकलौते बेटे के असमय चले जाने से उनके पिता माता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। बहन की पहले ही शादी हो चुकी है।कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। वे 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से सेवा के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके चलते उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page